नवगछियानवगछिया पुलिस जिला में पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जुलाई से दिसंबर 2025 के बीच विभिन्न थानों में दर्ज मामलों के आधार पर कुल 45 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है।

बरामद मोबाइल फोन को एसपी प्रेरणा कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में उनके वास्तविक धारकों को सौंपा। अपने मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

इस अवसर पर एसपी ने बताया कि गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम जनता से अपील की गई कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तुरंत संबंधित थाना को सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *