नवगछिया । नवगछिया एनएच 31 पर 24 जनवरी को दिनदहाड़े बैंक ऑफ इंडिया में साढ़े नौ लाख रुपया लूट के मामले के दो मुख्य आरोपी को नवगछिया एसआईटी की टीम ने पूर्णिया से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार लुटेरे से पूछताछ के बाद बचे हुए अन्य लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार की देर रात कटिहार और पूर्णिया के इलाकों में छापेमारी की जा रही है। पकड़े गए अपराधियों में गुजरात के अलावा बिहार के कई जिलों में बैंक लूट को अंजाम देने वाला राजा साहनी भी शामिल है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी पुलिस प्रेस वार्ता में देगी।
Total Downloads: 83
24 जनवरी को दिनदहाड़े बैंक ऑफ इंडिया में लूट की घटना के बाद एसपी सुशांत कुमार सरोज ने एसडीपीओ दिलीप कुमार, इंस्पेक्टर भारत भूषण, ढोलब्जजा थानाध्यक्ष प्रभात कुमार, परबत्ता थानाध्यक्ष पंकज कुमार की टीम बनाकर अपराधियों की गिरफ्तारी और कांड के उद्भेदन का निर्देश दिया था। वहीं मोबाइल नहीं रखने के कारण अपराधी का लोकेशन पुलिस को पता नहीं लग रहा था।
खगड़िया, बेगूसराय में एक सप्ताह तक रहने के बाद भी पुलिस लुटेरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। उसके बाद 10 फरवरी को कहलगांव में केनरा बैक में डकैती का प्रयास कर रहे लुटेरों की गिरफ्तारी के बाद नवगछिया में बैंक लूट मामले शामिल अपराधियों के बारे में सुराग मिला। इसके बाद पुलिस ने जगह-जगह छपेमारी शुरू की और सफलता मिली।

बैंक डकैती कांडों का फरारी कुख्यात बैंक लुटेरा राजा साहनी दबोचा गया
नवगछिया पुलिस को बैंक लुटेरों की तलाशी के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि कई जिलों में बैंक लूट कांड का फरारी राजा सहनी कुख्यात बैंक लुटेरा राजा साहनी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। राजा ने पूछताछ के दौरान नवगछिया पुलिस ने कई लुटेरों को धर दबोचा है। राजा गुजरात में भी बैंक लूट में वांटेड है। सूचना मिलने पर नवगछिया पुलिस दो दिनों से पूर्णिया में कैंप कर रही थी। छापेमारी के दौरान अपराधियों से पुलिस की झड़प भी हुई। हालांकि पुलिस इस बात से इनकार रही है।
