नवगछिया : गणेश महोत्सब के दूसरे दिन भगवान गणेश की आराधना के लिए पंडाल में सुबह से भक्तो का ताता लगा रहा है। इस बार नवगछिया में भगवान गणेश की प्रतिमा चतुर्भुज में स्थापित की गयी

कमिटी से रवि शर्मा ने बताया कि यहां सुबह और शाम भगवान गणेश की आरती की जा रही है। देर शाम पंडित सुरेन्द्र नाथ मिश्र के सानिध्य में मुख्य यजमान पंकज टीव्रेवाल सपत्नी के द्वारा महाआरती का आयोजन किया गया जिसमे सेकरो की संख्या में माताओ ने भाग लिया पंडाल में उपस्थित भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था ।

यह पर्व श्रद्धा एवं उल्लासपूर्वक मनाया जाता है  शहर के मंदिर में भी गणेश चतुर्थी पर पूजा-अर्चना की गई बताया कि सुबह दूर्वा अर्पण भक्तो के द्वरा किया जाएगा वही कमिटी के अध्यक्ष दिनेश केडिया ने बताया कि 5 तारीख को संध्या 4 बजे बिसर्जन का कार्यक्रम होगा जिसमे हर साल की इस बार भी मटका फोर का आयोजन होना तय है

जिसमे जीतने वाले को कमिटी के तरफ से ईनाम दिया जायेगा वही प्रतिमा को बाजार के मुख्य मार्ग होते हुए गौशाला के तालाब में विषर्जन किया जायेगा | मौके पर दिनेश केडिया, अमित चिरानिया, भोला शर्मा, शम्भु चिरानिया, टिल्लू चिरानिया, प्रियम मावंडिया आदि थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *