नवगछिया । सती बिहुला की जमीन नवगछिया बिहुला के रंग में रंगने लगा है। मंगलवार को छोटी ठाकुरबाड़ी रोड स्थित मनसा सदन में बिहुला विषहरी पूजा समारोह समिति की बैठक देर शाम अध्यक्ष विमल किशोर पोद्दार की अध्यक्षता में की गई। बैठक में तय हुआ कि पूजा समोराह को भव्यता देने के शहर को सजाने संवारा जाएगा। प्रमुख चौराहे पर मंजूषा पेंटिंग का गेट बनाया जाएगा।
Total Downloads: 286
17 अगस्त को सुबह 10 बजे प्रतिमा पूजन से आयोजन का शुभारंभ होगा। बाला लखेन्द्र का बारात भ्रमण, रात्रि में बिहुला बाला लखेन्द्र विवाह एवं सर्पदंश और 18 अगस्त के देर शाम विसर्जन के साथ समापन होगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बंगाल की ढाक आकर्षण का केंद्र बनेगी।
बैठक में मुकेश राणा, मनीष भगत, कौशल जायसवाल, विजय विश्वकर्मा, कृष्णा, धीरज शर्मा अनीष यादव, विधासागर, सलिल कसेरा, राजेश साह, विक्रम साह अरबिंद गुप्ता, नर्सिंग महतो ,मुन्ना महतो, पंकज कुमार बंटी कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

