नवगछिया -लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टाउन के तत्वाधान में आयोजित राज योग ध्यान शिविर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सौजन्य से बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड के प्रांगण में गरुवार को सम्पन्न हुआ. शिविर 16 सितम्बर से आरंभ किया गया था. शहर में आयोजित राज योग ध्यान शिविर में सैकड़ों पुरुष और महिलाओं ने इस शिविर का लाभ उठाया.
Total Downloads: 75
शिविर का संचालन ब्रह्मकुमारी बहन सत्यभामा एवं बहन प्रियदर्शनी देख रेख में हुई. शिविर को सफल बनाने में आशा सर्राफ, नीलम चौधरी, पद्मजा रूंगटा, शारदा केजरीवाल, अनुराधा पंसारी, नूतन भगत, पम्मी कुमारी, गगन शर्मा, अमिता राय, जॉन चेयर पर्सन लायन पवन कुमार सर्राफ, अध्यक्ष शिव कुमार पंसारी, डॉक्टर बनवारी चौधरी, प्रोफेसर विजय कुमार, कमलेश अग्रवाल, नरसिंह चिरानिया, बिनोद चिरानिया, बिनोद केजरीवाल, प्रवीण भगत, अमित अग्रवाल सचिव सुभाष चन्द्र वर्मा की अहम भूमिका थी.


