नवगछिया । 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के सभी सरकारी, गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों सहित सभी सरकारी कार्यालय परिसर में हर्सोल्लास व बड़े ही शान से तिरंगा फहराया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय नवगछिया में नवगछिया पुलिस अधीक्षक शुशांत कुमार सरोज, नवगछिया अनुमंडलीय पदाधिकारी आवास कार्यालय में प्रातः 8.30 बजे तिरंगा फहराया गया।
नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में सुबह 9.05 बजे उत्तम कुमार ने झंडोत्तोलन किया। नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में 9.30 बजे एसडीपीओ दिलीप कुमार ने झंडोत्तोलन किया।नवगछिया कारा में 9.40 बजे, कृषि उत्पादन बाजार समिति नवगछिया में 10.00 बजे, पुलिस लाईन नवगछिया में एसपी ने 10.20 बजे झंडोत्तोलन किया। आदर्श थाना नवगछिया में 10.35 बजे, अनुमंडल अस्पताल 10.45 बजे, गोपाल गौशाला में 11 बजे जबकि 11.30 बजे नगर पंचायत में झंडोत्तोलन किया गया।

वही बाल भारती में अजय कुमार रुंगटा, तेजस्वी पब्लिक स्कूल में संचालक, गोदावरी सरस्वती शिशु मंदिर नवगछिया में प्राचार्य लाल बाबू राय, बिहपुर पाटलिपुत्र पब्लिक स्कूल में प्राचार्य अनिल कुमार, नारायणपुर के सरस्वती शिशु मंदिर बलाहा में प्राचार्य शिवशंकर सिन्हा, मदन अहल्या महाविद्यालय नवगछिया, बीएसएस सर्राफ कॉलेज, जीबी कॉलेज नवगछिया सहित सभी सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों में शान से तिरंगा फहराया गया।

क्लीन एण्ड ग्रीन नवगछिया फाउंडेशन के द्वारा नंदलाल बाबू चौक पर सचिव राजीव गुप्ता द्वारा झंडोत्तोलन किया गया जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डब्लु यादव और नगर परिषद के कई वार्ड पार्षद एवम सैकड़ों गणमान्य शामिल हुए ।

