नवगछिया| अनंत श्रीविभूति श्रीमज्जगदगुरु रामानुजाचार्य श्रीउत्तरतोताद्रिमठ पीठाधीश्वर अयोध्या के परम पूज्य वैष्णवरत्न स्वामी श्रीअनन्ताचार्य जी महाराज सोमवार को श्रीशिव शक्तियोग पीठ आश्रम नवगछिया पहुंचे।
Total Downloads: 377
आश्रम में शिव योग पीठ के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। आश्रम में उपस्थित स्वयं आगमानंद जी महाराज, पंडित शिव शंकर ठाकुर, आचार्य कौशल बैदिक, अन्नू बाबा ने अयोध्या से आये स्वामी अनंताचार्य महाराज का चरण पूजन किये।


स्वामी अनंताचार्य जी योग पीठ के अनुयायियों के साथ नवगछिया के नगरह वैशी में अवस्थित माता श्मशानी उग्र दन्त कलिका मंदिर व नगरह के बिषहरी मंदिर जाकर दर्शन व पूजन किये। वहीं गुरुमाता ने स्वामी को पुष्पमाला अर्पित की। पुनः संध्या में योग पीठ में अपने मुखारबिंद से ज्ञानामृत सतसंग का पहुंचे भक्तों को रसपान कराये।
