नवगछिया में 6.30 करोड़ की लागत से नया अनुमंडल कार्यालय और और परबत्ता में 15.60 करोड़ की लागत से नव स्थापित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का भवन बनेगा।

अनुमंडल कार्यालय में नये संयुक्त अनुमंडल कार्यालय के निर्माण के लिए छह करोड़ 30 लाख रुपए की राशि और साहू परबत्ता में 15 करोड़ 60 लाख रुपए की राशि की स्वीकृति भवन निर्माण प्रमंडल के द्वारा दी गई है और दोनों योजनाओं के लिए विभाग के द्वारा निविदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

नवगछिया अनुमंडल जिसके स्थापना के 47 साल के बाद संयुक्त कार्यालय के निर्माण के लिए स्वीकृति मिली है। एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि अनुमंडल कार्यालय भवन के लिए अनुमंडल परिसर में ही जगह का चयन किया जाएगा। कर्मचारियों के आवास के लिए भी जगह चयनित किया जाएगा।

वर्तमान अनुमंडल कार्यालय भवन जो कि पिछले दो बार आई बाढ़ के पानी में डूब गया था। बाढ़ के पानी में अनुमंडल कार्यालय के दर्जनों महत्वपूर्ण दस्तावेज गल जाने से काफी परेशानी हुई थी। इससे अनुमंडल के कामकाज पर भी असर पड़ा था अब नये संयुक्त कार्यालय के निर्माण के साथ-साथ कर्मचारी के लिए आवास भी बनाया जाएगा।

वहीं नवगछिया के साहू परबत्ता में आईटीआई कॉलेज के भवन निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति से महाविद्यालय का निर्माण कार्य किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....