नवगछिया | श्री श्याम भक्त मंडल व मेडिका सुपरस्पेशल्टी हॉस्पिटल कोलकाता के द्वारा मेडिका निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। रविवार को श्रीमारवाड़ी विवाह भवन में अयोजित इस शिविर में मेडिका हॉस्पिटल के डॉक्टर सुभाष चंद्रा ने 80 मरीजों की जांच की। शिविर में ब्लड प्रेशर शुगर व हृदय रोग संबंधी की जांच मुफ्त में की गई।

शिविर में मेडिका के मार्केटिंग हेड रामकुमार सिंह के साथ राहुल राज, रेखा कुमारी शामिल हुए। इसकी जानकारी श्याम भक्त मंडल के प्रवक्ता अशोक केडिया ने दी।

कहा कि शिविर को सफल बनाने में श्रीश्याम भक्त मंडल के मनोज चौधरी, शंभू रुंगटा, रवि सर्राफ, संदीप चिरानिया, श्रीधर शर्मा आदि का सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत के तरफ से हृदय रोग संबंधित बीमारियों का इलाज मेडिका हॉस्पिटल कोलकाता में मुफ्त में किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *