ढोलबज्जा: कदवा ओपी थाना क्षेत्र के परासपुर चौक समीप, फोरलेन सड़क पार करने के दौरान बुधवार की शाम कदवा से भटगामा जिरोमाईल की तरफ तेज रफ्तार में जा रहे मोटरसाईकिल के धक्के से ढोलबज्जा के भगवानपुर गांव निवासी कामदेव मंडल की पत्नी राधा देवी की पैर टूट गई. राधा के माथे व हाथ पर भी गंभीर चोट लगी है. वहीं बाईक सवार पूर्णियां जिले के भवानीपुर निवासी भरत साह के पुत्र पप्पू कुमार का भी पैर टूट गया है.

Whatsapp group Join

मोटरसाईकिल पर पीछे बैठे कंचनपुर कदवा निवासी भागवत साह के पुत्र अमित कुमार भी घायल हैं. पप्पू कंचनपुर कदवा अपने रेश्तेदार के यहां आए थे. घटना के बाद सभी घायलों को उठा कर कदवा ओपी पुलिस ने ईलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा. जहां से देर शाम घायलों को बेहतर ईलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया.

थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने बताया कि- कदवा प्रतापनगर से चौसा के खलीफा टोला तक घनी आबाधी वाला ग्रामीण क्षेत्र है. जहां चौसा थाना के सीमांत क्षेत्र खलीफा टोला चेक पोस्ट पर बेरियर लगा हुआ हैं.

नोइंट्री में दिन भर सभी भारी वाहन कदवा के हीं घनी आबाधी वाले क्षेत्र में फोरलेन सड़क पर लगी रहती है. जिससे सड़क पार करने के दौरान बार-बार यहां दुर्घटनाएं होने लगी है. भारी वाहनों को नोइंट्री के समय ग्रामीण क्षेत्रों से बाहर लगाने की मांग पुलिस पदाधिकारियों से की जायेगी.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *