ढोलबज्जा पंचायत के रामपुर गांव निवासी अमरकांत पंडित की मौत गुरुवार को जौंडिस से कारण हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने 12:00 बजे तक शव को उठने नहीं दे रहे था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग, जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के खिलाफ शव को रोक हंगामा कर रहे थे। जिप सदस्य नंदनी सरकार व सरपंच मुरारी भारती गांव जाकर मृतक परिजनों से मिले। इसकी सूचना एसडीओ मुकेश कुमार को दी।

ग्रामीणों का कहना था की 7 साल में रामपुर गांव में जौंडिस से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीमारी के उत्पन्न कारणों की जांच की मांग को लेकर, कई बार सांसद, मुख्यमंत्री, सीएस व पदाधिकारियों को आवेदन दिया गया। इसके बाद एसडीओ के आश्वासन पर परिजन व ग्रामीणों ने शव को उठा दाह संस्कार के लिए ले गए।

वहीं अमरकांत के पुत्र नीरज कुमार इसी बीमारी की चपेट में है। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल करीब 3:00 बजे रामपुर गांव पहुंच कर मृत परिजनों को सांत्वना देते हुए मुख्यमंत्री परिवारिक लाभ के तहत तत्काल परिजनों को 20 हजार की राशि दिलाने की बात कही।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu