नवगछिया की राजेन्द्र कॉलोनी निवासी एक युवती ने प्रेमी से विवाह रचाने पर अपने पिता एवं भाई पर साजिश रचनेक आरोप लगाया है। इस कारण दोनों डरे सहमे हैं।

20 वर्षीया नवविवाहिता ने डीआईजी विकास वैभव को आवेदन देकर खुद एवं पति की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसने आरोपियों पर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के आवेदन को डीआईजी ने गंभीरतापूर्वक लेते हुए नवगछिया एसपी निधि रानी को भेजकर मामले की जांच करके एवं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

• डीआईजी को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई
• नवगछिया एसपी को मामले की जांच करके कार्रवाई का निर्देश

पीड़िता ने आवेदन में लिखा है कि 14 मई 2019 को पूर्णिया के भवानीपुर स्थित मां कामाख्या मंदिर में उसने नवगछिया थाना क्षेत्र के 25 वर्षीय गौरव कुमार से शादी की है। मेरी इस शादी से मेरे पिता एवं भाई नाराज हैं। इस कारण हमदोनों की जान को खतरा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *