खरीक : थाना क्षेत्र के एक गांव की 28 वर्षीया युवती दस दिन से लापता है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। युवती की भाभी ने पुलिस आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा है कि ननद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

नवगछिया बाजार में दिनभर बत्ती गुल

नवगछिया : नवगछिया बाजार में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। हड़िया पट्टी में 24 घंटे बाद रविवार देर शाम बिजली आई तो शहीद टोला में दिनभर बत्ती गुल रही। बिजली कंपनी के कार्यपालक अभियंता पवन कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर में खराबी आने से बिजली बाधित हो गई थी।

14 खिलाड़ी ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में सफल

नवगछिया : जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन नवगछिया में किया गया। रितु प्रिया, जयंत राज, आस्था, अक्षय, वैभव, साक्षी, शाहिना, मुस्कान, अनन्या, अन्नु, अदिति, भाव्या पीयूष, किसन उत्तीर्ण हुए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *