नवगछिया – रंगरा निवासी पूर्व सैनिक सह भाजपा मंडल अध्यक्ष बरुण कुमार सिंह के पुत्र भारतीय वायु सेना में सेवारत मतीश कुमार सिंह ने राइफल एवं पिस्टल का कॉम्पिटिशन ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिला और राज्य का नाम रौशन किया है. हर वर्ष होने वाले वायु सेना स्तर पर 2 मार्च से 6 मार्च 2020 तक राइफल एवं पिस्टल का कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया था.
Total Downloads: 335
इस प्रतियोगिता में प्रतियोगिता में राइफल के व्यक्तिगत इवेंट में 300 में 300 अंकों के साथ मितेश ने अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया और पिस्टल पिस्टल के टीम इवेंट में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक से नवाजा गया. टीम इवेंट में मितेश अपनी टीम का नेतृत्व कर रहे थे. मितेश के पिता बरुण कुमार सिंह ने बताया कि मतीश आठवीं क्लास से ही ये एयर राइफल शूटिंग करता है.

वह जम्मू एंड कश्मीर राज्य में स्कूली एयर राइफल का गोल्ड मेडलिस्ट, जूनियर नेशनल में नवम स्थान प्राप्त कर चुका है. जम्मू एंड कश्मीर राज्य के तरफ से नेशनल गेम भी खेल चुका है. मतीश ने कहा कि वह अपने क्षेत्र में शीर्ष पर जाना चाहता है. मतीश ने कहा कि उनकी लगातार सफलता में उनके पिता का अहम योगदान है.
उनके संस्कार की वजह से ही वह अपने टारगेट के प्रति सतत लगनशील रहना सिखा है. भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा है कि मतीश के रंगरा आने पर पार्टी की तरफ से उन्हें सम्मानित किया जाएगा.

