नवगछिया: नवगछिया एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती को राष्ट्रपति मेरिटोरियस एवार्ड से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एसडीपीओ को इस आवर्ड के तहत मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया है। बिहार पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के तहत पटना पुलिस मुख्यालय में आयोजित आवर्ड कार्यक्रम में बुधवार को बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने राष्ट्रपति के द्वारा दिए गए मेडल व प्रमाणपत्र एसडीपीओ को प्रदान किया।
Total Downloads: 102
नवगछिया एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती को पुलिस विभाग में सराहनीय सेवा देने के लिए सम्मानित किया गया है। इस अवार्ड की घोषणा राष्ट्रपति ने वर्ष 2017 में की थी। मेडल व प्रमाणपत्र प्राप्त होने के बाद बुधवार को आवर्ड कार्यक्रम में उन्हें मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मालूम हो कि एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती पूर्व में तीन बार राष्ट्रपति गलेंट्री एवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

पहला गलेंट्री आवर्ड उन्हें वर्ष 2002 में राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया गया था। इसके बाद वर्ष 2011 में पुन: यह आवर्ड दिया गया। इसके बाद वर्ष 2017 में सरहानीय सेवा के लिए राष्ट्रपति मेरिटोरियस आवर्ड के लिए चयनित किया गया था। एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती वर्ष 1994 में दरोगा पद पर बहाल हुए थे। 2018 से नवगछिया एसडीपीओ पद पर अपनी सेवा दे रहे हैं।
अपराधियों को मार गिराया था
वर्ष 2002 में चौसा थानाध्यक्ष के रूप में चार अपराधी को काउंटर कर मार गिराया था। वर्ष 2009 में बेगूसराय में काउंटर एक अपराधी को ढेर किया था। इसी लिए उन्हें पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक निधि रानी सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दिया। वर्ष 2017 में अवार्ड की हुई थी घोषणा, पुलिस मुख्यालय में डीजीपी ने एसडीपीओ को प्रदान किया मेडल व प्रमाणपत्र

