रंगरा – रंगरा के सधुवा चापर गांव में देर शाम सात की संख्या में अपराधियों ने 56 वर्षीय किसान कृष्णदेव साह को गोलियों से भून डाला है. घटना के तुरंत बाद किसान की मौत हो जाने की बात कही जा रही है. मृतक को सीने, पेट, जांच और गुप्तांगों पर कई गोलियां मारी गयी है. गोलीबारी के क्रम में मृतक का छोटा पुत्र हरिशंकर भी आंशिक रूप से घायल हो गया. अपराधियों द्वारा 20 चक्र फायरिंग किये जाने की बात सामने आ रही है. घटना कारण डेढ़ कट्ठा जमीन का विवाद बताया जा रहा है.

Whatsapp group Join

घटना में गांव के ही सरोज और महाराणा नाम के दो युवकों का नाम सामने आ रहा है. जबकि वारदात में कुल सात अपराधी शामिल थे. परिजनों ने बताया कि देर शाम सात की संख्या में हथियार से लेस अपराधी एकाएक घर घुस गए. घर घुसने का विरोध करने पर अपराधियों ने पहले मृतक के पुत्र की पिटाई की और किसान कृष्णदेव साह के पास आकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे. जब घर के महिला सदस्यों ने रोक तो अपराधियों ने उनलोगों को भी पिटाई करने और गोली मार की धमकी दी.

घटना के बाद अपराधी रेलवे ढाल की ओर भाग गए. मृतक के पुत्र हरिशंकर ने बताया कि रेलवे की डेढ़ कट्ठा जमीन को लेकर गांव के अनिल यादव और उसके परिवार के बीच विवाद था. इस कारण पिछले दिनों उसके भाई की हत्या भी साजिश के तहत कर दी गयी थी. आठ दिन पहले आरोपियों ने घर आ कर जान मारने की धमकी भी दी थी. मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. थानाध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि घटना में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *