नवगछिया : रंगरा प्रखंड के मध्य विद्यालय चापर दियारा की कक्षा 8 की छात्रा करीना कुमारी, पिता पलटन सिंह इंस्पायर्ड अवार्ड के लिए चयनित हुई है । जिसके नोडल शिक्षक राकेश रोशन हैं । वही विद्यालय परिवार ने करीना के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हैं संभव मदद करने का आश्वासन दिया । मध्य विद्यालय चापर दियारा लंबे समय से विज्ञान के क्षेत्र में नए शिखर को छूते हुए अपने छात्र छात्राओं को इसकी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहा है । साथ ही सभी विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने में भी मदद कर रहा है ।
Total Downloads: 102
इंस्पायर अवार्ड मानक योजना क्या है
देश के सभी राज्यों के स्कूलों में कक्षा 6 से 10 वीं तक पढने वाले छात्रों को जिला स्तर पर 10 हजार व राज्य स्तर पर 1 हजार विचारों का चयन करने पर प्रोत्साहन राशी देने और विदेशी यात्रा करने के लिए इंस्पायर अवार्ड मानक योजना को लागु किया गया है। इस योजना से अनुभवी छात्रों का चयन कर उन्हें आगे वढने में प्रेरणा मिलेगी


पिछले बार भी मनीषा कुमारी नाम की छात्रा ने अपने पिता की समस्या से प्रेरित हो कर वेजिटेबल पीकर मशीन का अविष्कार किया था । जो कि कटिले सब्जियों को बिना किसी नुकसान के और बिना हाथ लगाए तोड़ने के काम आता है । मनीषा को अभाविप विस्तार केंद्र रंगरा के प्रखंड संयोजक अनुराग कुमार आर्य है ।
मनीषा अभी भी और अविष्कार करने में लगातार अगसर है जहां उसे अपनी मेहनत का प्रदर्शन दिखाने का अवसर मिल चुका है । ऐसे विद्यालयों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को सरकार की सहायता की जरूरत है । जिससे कि यहां के बच्चे कुछ नया कर अपने जिले, अपने समाज अपने विद्यालय का पूरी दुनिया में नाम रौशन कर सके । इन्हें आर्थिक सहायता और सही मार्गदर्शन की भी आवश्यकता है ।
