नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई है और विभिन्न पंचायतों के उप मुखिया और उपसरपंच का चुनाव भी कराया गया है. दिन भर प्रत्येक प्रखंड मुख्यालयों में गहमागहमी का माहौल रहा तो गांव के चौपालों और चौराहों पर भी चुनावी चर्चा जोरों पर रही. जीत से चूक गए अधिकांश जनप्रतिनिधियों ने कहा कि धन बल की जीत हुई है तो निर्वाचित प्रतिनिधियों ने कहा लोकतंत्र की जीत हुई.

रंगरा चौक प्रखंड उप मुखिया और उप सरपंच बने

रंगरा – रंगरा चौक प्रखंड मुख्यालय में निर्वाचित पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार/ अंचलाधिकारी आशीष कुमार के द्वारा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलवाया गया जबकि सरपंच और उपसरपंच पद पर हुए चुनाव के बाद नागेश्वर मंडल – उपमुखिया (निर्विरोध विजेता) रंगरा, बीबी नासरीन खातून – उपमुखिया मुरली, आदित्य राज – उपमुखिया बनिया वैसी, राजीब सिंह- उपमुखिया मदरौनी

वही उपसरपंच पद पर राकेश ठाकुर – उपसरपंच रंगरा, नंद किशोर दास – उपसरपंच मुरली, शंकर मंडल – उपसरपंच बनिया वैसी, राजकुमारी देवी- उपसरपंच मदरौनी से निर्वाचित घोषित किए गए हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *