नवगछिया : रंगरा के मध्य विद्यालय परिसर में इन दिनों खुलेआज जुआ खेला जा रहा है। शाम ढलते ही विद्यालय परिसर में जुआरियों का जमावड़ा लगता है। हैरत की बात यह कि स्थानीय थाना में पदस्थापित चौकीदार की मौजूदगी में जुआ खेला जाता है।

इस बीच ग्रामीणों के विरोध करने पर जुआरी मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। साथ ही अंजाम भुगतने की धमकी भी देते हैं। सूचना मिलने पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही चौकीदार जुआरियों को अलर्ट कर देता है और वे लोग पास की झाड़ी में छिप जाते हैं।

इसके बाद गुरुवार को एसपी पूरण कुमार झा के निर्देश पर रंगरा थाना प्रभारी रामराज कुमार ने 7 नामजद और 8 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया की फुटेज में वहां चौकीदार की भी मौजूदगी देखी गई थी। इसको लेकर विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि लगातार क्षेत्र में शराबियों और जुआरियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आसपास के लोगों से अपील की है कि शराबियों और जुआरियों की सूचना दें, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *