नवगछिया : परबत्ता थाना अंतर्गत रात्रि गश्ती के दौरान सब इंस्पेक्टर सुजीत कुमार शर्मा सशस्त्र जवानों के साथ विक्रमशिला पहुंच पथ स्थित वैभव होटल के समीप निगरानी कर रहे थे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 193
इसी दौरान उन्हें नवगछिया जीरोमाइल की ओर जा रही तेज रफ्तार पीले रंग की महिंद्रा मैजिक गाड़ी पर संदेह हुआ और उन्होंने उसका पीछा करने का प्रयास किया। लेकिन, चालक बलिया धार के समीप तेजी से गाड़ी खड़ी कर अंधेरे में गायब हो गया।
लावारिस गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें विभिन्न ब्रांड की 343.320 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इस पर पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत परबत्ता थाना कांड संख्या 30 A/41 (1) दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
