महाशिवरात्रि के अवसर पर गोशाला में स्थापित भगवान शंकर पार्वती और अन्य प्रतिमाओं का शनिवार संध्या समय बाजे-गाजे और रंग-गुलाल के बीच विसर्जन हो गया। विसर्जन में श्रद्धालुओं की भीड़ जहां जयकारे लगा रही थी वहीं महिलाओं द्वारा विदाई गीत गाए जा रहे थे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
विसर्जन शोभायात्रा पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए गोपाल गोशाला स्थित पोखर पहुंची जहां श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विदाई दी और सभी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन में कमेटी के अध्यक्ष सहित कमेटी के लोग साथ-साथ चल रहे थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

