नवगछिया : इस्माइलपुर में 450 परिवार ऐसे हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रथम किस्त की राशि कुल ₹40,000 का उठाव कर लिया है लेकिन अब तक घर बनाना शुरू नहीं किया. राशि उठाकर घर नहीं बनाने वाले लोगों को इस्माइलपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार ने सख्त आदेश देते हुए कहा है कि वे लोग 30 दिसंबर तक अपने घर का कार्य पूर्ण कर लें, अन्यथा उन लोगों को रकम वापस करना होगा और उन लोगों पर नीलाम वाद भी दर्ज की जाएगी.

अनिल कुमार ने प्रखंड के  लाभुकों के घर जा कर चेतावनी दी है. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि 10 माह पहले ही आवास योजना का प्रथम किस्त लाभुकों को दिया गया है. लेकिन रकम उठाने के इतने दिनों के बाद भी लोगों ने अपना घर नहीं बनाया.

अनिल कुमार ने कहा कि सरकार ने लाभुकों को यह रकम घर बनाने के लिए दिया है इसे किसी भी हालत में दूसरे काम में खर्च नहीं करना है. उन्होंने कहा कि सरकार अब इस मामले में एक्शन के मूड में है और रकम लेकर उसका दूसरा उपयोग कर देने वाले लोगों पर कार्यवाई की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *