अब शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी मनचलों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। जो राह चलते, स्कूल-कॉलेज आती-जाती लकड़ियां को निशाने बनाते हैं और फब्तियां कसते व अश्लील इशारे करते हैं। गुरुवार को प्रखंड के राघोपुर गांव में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां मनचले की हरकत से परेशान युवती ने पंचायत के सरपंच प्रमोद मंडल को घटना की जानकारी दी।
Total Downloads: 78
इसके बाद सरपंच ने युवक और युवती को ग्राम कचहरी में बुलाया। वहां मनचले को युवती से राखी बंधवा कर भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की हिदायत दी।
इधर, इंटर स्कूल खरीक के प्राचार्य सत्यजीत कुमार, राघोपुर-बहत्तरा के ज्ञानानंद झा ने नवगछिया एसपी से स्कूल में छुट्टी होने के समय 04 बजे पुलिस गश्ती सुनिश्चित कराने की मांग की है।

