नवगछिया : गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत नवगछिया प्रखंड के खगड़ा में जनसम्पर्क संवाद सभा के माध्यम से जदयू के वरिष्ठ नेता सह बिहार विधान परिषद सदस्य संजय सिंह ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान मंहगाई व बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार पर जम कर बरसे तो वहीं सीएम नीतीश कुमार की सराहना करते हुए उनके उपलब्धियां गिनाई।

एमएलसी संजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनता को बेरोजगार कर मंहगाई की मार झेलवाने का काम किया है। काला धन लाने की बात कह, काला धन लाया जरूर लेकिन, सब अंबानी अडानी के खाते में दे दिया। देश की संपत्ति निजी लोगों की हाथों बेच रहे। नीतीश कुमार हमारे अभिभावक हैं।

उनके आशीर्वाद से हमलोग सभी जाति-धर्म के लोगों को साथ लेकर बिहार को चमकाने का काम किया है। कार्यक्रम में पूर्व सांसद मीणा सिंह, औरंगाबाद के पूर्व सांसद अशोक कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद विनोद सिंह, प्रदेश महासचिव छोटू सिंह, प्रदेश सचिव ओम प्रकाश सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष बंटी सिंह व विनय सिंह भी मौजूद रहे।

वहीं स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याओं को रखा, जिसका निराकरण करने का आश्वास एमएलसी ने दिया। इस जनसंपर्क व संवाद यात्रा के दौरान सभा में अरुण सिंह, पुष्पक सिंह, भवेश यादव, अरविंद मंडल, निर्मल सिंह व अन्य गणमान्य लोगों के साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं भी उपस्थित थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *