नवगछिया । नवगछिया के लक्ष्मीपुर ऑटो स्टैंड के पास दिन दहाड़े ऑटो चालक राजाराम यादव की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी नया टोला निवासी सौरव राय पिता शंभु राय को नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने गिरफ्तार कर लिया।
Total Downloads: 160
10 दिसम्बर के दोपहर में जब राजाराम यादव टेम्पू लगाकर पैसेंजर का इंतजार कर रहा था तो मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। मरने से पूर्व मृतक ने सौरव राय पर अपने साथियों के साथ हत्या करने की बात अपनी मां को बताई थी। उसकी मां बिजली देवी ने अपने बयान में बताया था कि दिसम्बर 2021 में मेरा बेटा अपने दोस्त सौरव के साथ भोज खाने गया था।
वापस आने के बाद नवगछिया प्रखण्ड कार्यालय के ओएस पुलिस ने उसे हथियार के साथ दबोचा था। उसी दिन से वह मेरे बेटे पर पुलिस से पकड़वाने का आरोप लगा रहा था और मेरे बेटे को मारने के लिए पीछा कर रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरप्तार आरोपी से पुछताछ की जा रही है।

