नवगछिया : नगर परिषद की उपसभापति रश्मिरथी देवी और प्रमोद यादव के पुत्र श्रेयांश श्री का चयन राष्ट्रीय पिस्टल शूटिंग में हुआ है। श्रेयांश श्री उत्तर प्रदेश प्रयागराज शूटिंग अकादमी में रहकर आगे की तैयारी कर रहा है।

श्रेयांश के पिता नवगछिया नगर परिषद के वार्ड सदस्य है इससे पूर्व भी श्रेयांश राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुका है। पुत्र के सफलता पर मां रश्मिरथी और पिता प्रमोद यादव काफी खुश है।

नवगछिया खेल संघ अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, ताइक्वांडो महासचिव घनश्याम प्रसाद आदि ने श्रेयांश को बधाई दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *