रास्ता विवाद के कारण मिडिल स्कूल राघोपुर गुरुवार से बंद है। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। स्कूल के भवन निर्माण को लेकर गांव के आनंदी मंडल के पूर्वजों ने जमीन दान में दी थी। ग्रामीण सड़क से स्कूल तक इसी गांव के शंभु मंडल व उनके पूर्वजों ने रास्ते के लिए जमीन दिया था। लेकिन गुरुवार को शंभु मंडल ने स्कूल जाने वाला रास्ता बंद कर दिया।

इससे छात्र रास्ते से ही लौट रहे हैं। शंभु मंडल का कहना है कि स्कूल जाने के लिए मैं अकेले रास्ते की जमीन नहीं दूंगा। दूसरे तरफ स्कूल निर्माण के लिए जमीन डोनेट करने वाले के वंशज दें। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है पूर्व से जैसे था वैसे ही रहेगा। इस संबंध में स्कूल के एच एम अटल बिहारी विभूति ने बताया कि दोनों के बीच आपसी विवाद व निजी जमीन रहने के कारण इस तरह की समस्या उत्पन्न हुई है।

इसकी जानकारी विभाग को दी गई है। वहीं बीईओ राधेकृष्ण सिंह ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए प्रयास किया जा रहा है। इधर, छात्रों ने एसडीओ मुकेश कुमार से शीघ्र इस दिशा में पहल की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *