नवगछिया : नवगछिया जीरोमाइल से भागलपुर जीरोमाइल तक सड़क किनारे भारी वाहनों को खड़ा करने पर रोक लगा दी गई है। शुक्रवार को नवगछिया में विधि व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे भागलपुर एसएसपी आशीष भारती ने जाम से निजात के लिए 18 किलोमीटर के लिए यह आदेश जारी किया है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 568

एसएसपी ने कहा कि नवगछिया और भागलपुर जाम की समस्या से जूझ रहा हैं। दरअसल, मोकामा पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक से विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का दबाव ज्यादा बढ़ गया है। इस कारण विक्रमशिला सेतु और पहुंच पथ पर बराबर जाम लग रहा है। जाम से निजात के लिए कई निर्णय लिए गए हैं। जिलाधिकारी से जाह्नवी चौक पर एक क्रेन उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

ताकि कोई भी भारी वाहन खराब होने पर उसे तुरंत वहां से हटाया जा सके। भागलपुर टोल टैक्स के पास टीओपी कार्य कर रहा है। उसी तरह जाह्नवी चौक पर भी टीओपी बनाया गया है, जहां तीन नए पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। यह टीओपी परबत्ता थाना के अधीन कार्य करेगा। जल्द ही पटना का जेपी पुल आवागमन के लिए खोला जा रहा है। इससे विक्रमशिला सेतु पर ट्रकों का दबाव कम होगा। जाम हटाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लिए गए है। कुछ पुलिस बलों की तैनाती भागलपुर की ओर से जाह्नवी चौक पर की गई है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *