नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल कार्यालय के सभागार में नारायणपुर प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद हुए चुनाव में एक बार फिर से रिंकू देवी प्रमुख पद पर और उप प्रमुख पद पर अशोक यादव निर्वाचित घोषित किए गए हैं. रिंकू देवी को नो वोट मिले जबकि प्रतिद्वंदी प्रत्याशी संजू देवी को चार वोट मिले.

पांच वोट से रिंकू देव विजयी हो गई. रिंकू देवी के प्रस्तावक जवाहर शर्मा,समर्थक बमबम साह थे. संजू देवी के प्रस्तावक भागवत मंडल, समर्थक नीलम देवी बनी. उपप्रमुख अशोक यादव बने. उप प्रमुख के लिए तीन प्रत्याशी थे. अशोक यादव, रमती देवी, रंजू राज. अशोक यादव के प्रस्तावक जवाहर शर्मा, समर्थक जयप्रकाश सिंह, रमती देवी के प्रस्तावक नीलम देवी, समर्थक भागवत मंडल, राजू राज के प्रस्तावक सचिदानंद शर्मा, समर्थक कांति कुमारी बनी.

अशोक कुमार यादव को छह वोट, राजू राज को चार वोट, रमती देवी को तीन वोट मिले. उप प्रमुख के पद पर अशोक यादव दो वोट से विजयी हुए. पर्यवेक्षक ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता रामाशिष प्रसाद, अनुमंडल दंडाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल थे. जबकि जीत के बाद प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव ने कहा कि यह जनता की जीत है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *