नवगछिया। पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बरौनी-कटिहार रेलखंड में निर्माणाधीन कुर्सेला-कोसी ब्लॉक हट के बीच कटरिया-कुर्सेला पैच दोहरीकरण का निरीक्षण मंगलवार को रेल संरक्षा आयुक्त पूर्व प्रमंडल कोलकाता करेंगे। निरीक्षण में उनके अलावा सोनपुर डिवीजन के डीआरएम, एडीआरएम सहित कई इंजीनियरों की टीम मौके पर मौजूद रहेगी।

सुरक्षा आयुक्त के साथ अधिकारी स्पीड ट्रायल (तीव्र गति) कुर्सेला से कोसी ब्लॉक हट तक निरीक्षण करेंगे। इसके लिए रेल प्रशासन द्वारा लोगों को उक्त तिथि में निरीक्षण के दौरान रेलवे लाइन से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

निरीक्षण के उपरांत जल्द ही दोहरीकरण पर ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। मालूम हो कि इस कोसी ब्रिज पर बने पुल के इंटरलॉकिंग के कार्य को लेकर पिछले 2 दिनों से सोनपुर डिवीजन के एडीआरएम एमएन प्रसाद सहित कई अधिकारी कैंप कर रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *