नवगछिया : कटिहार-बरौनी रेलखंड पर बीच पिछले दो दिनों से लगातार बारिश के कारण रेल पटरी पर किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसको लेकर के अलग-अलग जगह पर लगभग 3 घंटे का ब्लॉक रखा गया।
Total Downloads: 78
इस ब्लॉक के कारण कुछ खास गाड़ी बाधित नहीं हुई। जानकारी के अनुसार नवगछिया कटरिया और बिहपुर-मानसी के बीच कई जगहों पर ब्लॉक लिया गया। नवगछिया-कटरिया व कुर्सेला के बीच में 3 घंटे, वहीं बिहपुर से लेकर मानसी के बीच में एक-एक घंटे का अलग-अलग समय में ब्लॉक रखा गया।
इस ब्लॉक के कारण मात्र एक दोपहर की सवारी गाड़ी बाधित रही। मालूम हो कि गुरुवार दोपहर बाद बारिश के कारण महेशखूंट-मानसी के बीच में डाउन रेल पटरी पर मिट्टी धंसने के कारण दो ढाई घंटे रेल यातायात बाधित रहा था।

