नारायणपुर : प्रखंड के रायपुर पंचायत स्थित भोजूटोल गांव में शनिवार की सुबह लगभग पौने आठ बजे तीन बदमाशों ने रायपुर गांव निवासी धर्मेंद्र शर्मा उर्फ धारो(40 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों को अपराधियों ने धमकाया कि किसी को बताया तो उनकी भी हत्या कर दी जाएगी। सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घटनास्थल पर नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने जांच की। धर्मेंद्र दूसरे प्रदेश में मजदूर ले जाकर ठेकदारी करता था। उसी सिलसिले में एक झोपड़ी में पांच लोग के साथ बैठक बातचीत कर रहा था। शनिवार की शाम मजदूरों को लेकर उसे चेन्नई जाना था। इसके लिए वह एडवांस देने के लिए 40-50 हजार रुपये ले गया था। इसी दौरान तीन अपराधी आए और पहले धर्मेंद्र पर बांस से प्रहार किया। मौजूद लोगों ने जब उसे पकड़ने गए तब एक अपराधी ने कमर से हथियार निकाल गोली चला दी, जो धर्मेंद्र की आंख के ऊपर लगी और वहीं उसकी मौत हो गई। युवक की हत्या के बाद अपराधी मृतक के पास से रुपये और मोबाइल लेकर घोड़ी पर बैठ कर फरार हो गए।

उपस्थित लोगों ने अपराधी की पहचान की। बताया कि हत्यारोपी और मृतक में पहले से पैसे को लेकर विवाद हुआ था। दो साल पहले मारपीट भी हुई थी जिसको लेकर पंचायत में धर्मेंद्र से आरोपी को दस हजार रुपये देने की बात कही गई थी। आरोपी धर्मेंद्र से उस रुपये की मांग कर रहा था। आरोपी भवानीपुर में बैंक लूटकांड में जेल जा चुका है। कुछ महीना पहले ही जेल से बाहर आया था। आरोपी की बहन की शादी रविवार को होने वाली थी, जिसकी तैयारी चल रही थी।

युवक की हत्या से मृतक के माता-पिता, पत्नी, दो बेटियों पल्लवी और साक्षी व नौ वर्षीय बेटे सौरभ का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। शाम में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

एसडीपीओ ने बताया कि परिजन और उपस्थित लोगों के बयान पर अपराधी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द अपराधी को सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *