नवगछिया के टोल प्लाजा के पास हुए लूटकांड के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी स्वप्ना मेश्राम ने रविवार को बताया कि 22 जुलाई को महदतपुर के पास एनएच-31 किनारे ट्रक लूटा गया था। लुटेरों ने ट्रक चालक व खलासी को बंधक बनाकर लगभग 15 लाख का पान मसाला लूट लिया था। इसके बाद चालक व खलासी को पूर्णिया के हरदा में छोड़ दिया था। इस बाबत चालक व खलासी के बयान पर नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

कांड के खुलासे के लिए एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर छापेमारी की गयी। शनिवार रात तेतरी से कदवा की ओर जाने वाली सड़क पर कुछ बदमाश खड़े थे। इसी दौरान पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मो. सुबेर व मिथिलेश कुमार जुमनिया निवासी, प्रमोद कुमार भगत श्रीपुर निवासी व राजन सिंह मदरौनी निवासी हैं।

पुलिस ने बदमाशों के पास से दो देसी कट्टा, चार कारतूस, पांच मोबाइल और एक बाइक बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान चारों बदमाशों ने ट्रक लूट की घटना में संलिप्तता स्वीकार करते हुए कहा कि हमलोगों ने लूट के बाद ड्राइवर और खलासी को पूर्णिया में फेंक दिया था और लूटे हुए गुटखा व पान मसाला को भवानीपुर थाना क्षेत्र में छिपा कर रख दिया था। भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा निवासी राहुल शर्मा के घर से 62 बोरा गुटखा और पान मसाला बरामद किया गया। पिकअप वैन और कार भी बरामद की गयी है। एसआईटी में नवगछिया इंस्पेक्टर राजकपूर कुशवाहा, बिहपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, भवानीपुर ओपी थानाध्यक्ष नीरज कुमार आदि लोग शामिल थे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet