प्रखंड की साहजादपुर पंचायत के बड़ी बिशनपुर में बुधवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने पर छह घर जलकर राख हो गया। मुखिया कैलाश भारती ने बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से मकई के पुआल में आग लगा है। धीरे-धीरे आग फैल गया।
Total Downloads: 188
आग लगने से लड्डू मंडल, अजब लाल मंडल, नंदू मंडल, सीताराम मंडल, बागेश्वर मंडल, महेश्वरी मंडल का घर जलकर राख हो गया। करीब आठ लाख रुपए का नुकसान हुआ। आग इतना तेज था कि कोई भी व्यक्ति घर से सामान नहीं निकाल सका।
इस बीच सीओ अजय कुमार सरकार ने जिला आपदा प्रभारी विकास कर्ण से संपर्क किया तो उन्होंने नाथनगर प्रखंड से दो दमकल गाड़ी को भेजा और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सीओ ने बताया कि सरकारी नियमानुसार मुआवजा मिलेगा, जबकि मुखिया ने कहा कि उनके द्वारा भी अग्नि पीड़ितों को सहायता मिलेगी।

