कदवा ओपी के खैरपुर दुर्गा मंदिर परिसर को अतिक्रमणमुक्त कराने पहुंचे लोगों द्वारा जबरन घर तोड़े जाने व मारपीट करने की घटना के बाद गुरुवार को खैरपुर बाजार पूरी तरह बंद रहा। लोगों में इसके खिलाफ जबर्दश्त आक्रोश था। लक्ष्मीनिया कदवा के ग्रामीणों के साथ बाजार के लोगों की झड़प भी हुई थी।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 568

जिसमें विजय साह की पुत्री डोली और अनिल जायसवाल ने बताया कि हमलोगों का मकान निजी जमीन पर है। स्थानीय लोगों ने जबर्दश्ती घर तोड़ा। डोली ने बताया कि विरोध किये तो मुन्ना मंडल ने मारपीट भी की। अनिल कुमार जायसवाल के शौचालय को तोड़फोड़ किया और उसकी बेटी के साथ भी मारपीट की।

आक्रोशित भीड़ ने कदवा थानाध्यक्ष की भूमिका पर सवाल उठाया। माले नेता रामदेव सिंह ने कहा कि मंगलवार को मुखिया अजय कुमार और सीआई अम्बिका पासवान ने जमीन नापी कराकर अतिक्रमण मुक्त कराने की बात कही तो फिर अचानक मकान को क्यों तोड़ा गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *