नवगछिया प्रखंड के कासीमपुर कदवा गांव में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। ग्रामीण अजय सिंह के परिवार के आवागमन का एकमात्र पक्का रास्ता कुछ लोगों ने बांस का ढठ्ठा लगाकर बंद कर दिया है।
Total Downloads: 493
अजय सिंह ने बताया कि वे अपनी खतियानी जमीन पर पूर्वजों के समय से रह रहे हैं। उनके मकान के दक्षिण में स्थित पक्की सड़क का उपयोग वे वर्षों से करते आ रहे हैं।
29 जून 2025 को शाम 5 बजे गांव के 9 लोगों ने मिलकर पक्की सड़क को बांस का ढठ्ठा लगाकर बंद कर दिया। इन लोगों में सुनील सिंह, गाजो सिंह, सिकंदर सिंह, जयनारायण सिंह, बाबुलाल सिंह, रूपेश सिंह, गोपी सिंह, रोहित सिंह और अनुज सिंह शामिल हैं। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित परिवार को गाली-गलौज कर मारपीट की धमकी दी।

पीड़ित ने कदवा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर ढठ्ठा हटाने का निर्देश दिया। आरोपी नहीं माने। पीड़ित के पास घटना का वीडियो प्रमाण भी है।
कदवा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार का कहना है कि उन्हें पीड़ित की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है। वे मौखिक या लिखित आवेदन मिलने पर मामले की जांच करेंगे।
