ढोलबज्जा। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर रामपुर गांव से एक अधेड़ व्यक्ति को लोडेड देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति 50 वर्षीय सुधाकर यादव है। थानाध्यक्ष धर्वेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि रामपुर में एक व्यक्ति बासावटों पर हथियार लेकर किसी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहा है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 170
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वह व्यक्ति भागने लगे। लेकिन पुलिस बलों ने उसे खदेड़ कर पकड़ा और तलाशी ली तो लोडेड कट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार अधेड़ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
