नवगछिया :विक्रमशिला पुल के पाया नंबर 14 के पास शुक्रवार की शाम एक युवक आत्महत्या करने की मंशा से नदी में छलांग लगा दी। हालांकि युवक को वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया। युवक की पहचान खरीक के काजीकौरया निवासी भोतारी मंडल के अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।

लोगों ने विक्रमशिला समानांतर पुल का निर्माण करा रही एजेंसी के नाव से उसे नदी से बाहर निकाला और परबत्ता थाने के पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अभिषेक मानसिक रूप से बीमार है।

उसका इलाज भागलपुर के मनोचिकित्सक डॉ. पंकज कुमार मनस्वी के यहां चल रहा है। वह 20 दिन से नियमित रूप से दवाई खा रहा है। घर के लोग बराबर उस पर नजर रखते हैं। घर के बगल में शादी होने के कारण परिवार के लोग व्यस्त हो थे। मौका मिलते ही वह घर से भागकर विक्रमशिला पुल से नदी में कूद गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *