खरीक : खरीक पुलिस ने बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को फ्लैग मार्च किया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम खरीक बाजार, मिरजाफरी, ध्रुवगंज, नागरटोला, अठगामा, तुलसीपुर समेत विभिन्न गांवा का भ्रमण कर लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में भाईचारा के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 331
इस दौरान थानाध्यक्ष जगह-जगह रुककर लोगों से मुलाकात की और त्योहार के अवसर पर होने वाले उत्सव की जानकारी ली। इसके बाद थानाध्यक्ष ने लोगों से यह भी अपील किया कि अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान नहीं दें। किसी भी प्रकार की कोई सूचना मिले तो तुरंत पुलिस-प्रशासन को सूचित करें। हर संभव सहयोग किया जाएगा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
