नवगछिया – नवगछिया स्टेशन के पास लगाए गए बैरिकेडिंग को हटाने के मामले में गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल समेत तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. नवगछिया के थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि नवगछिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है.
Total Downloads: 462
नवगछिया के थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी के सूचक नवगछिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन है. बैरिकेडिंग हटाने के मामले में दर्ज की गयी प्राथमिकी में भारतीय दंड विधान संगीता की धारा 188, 269, 270, 271/34, 51 डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के तहत दर्ज की गई.

मामले में वीरेंद्र कुमार को अनुसंधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इधर भागलपुर के डीआईजी ने कहां है कि लॉकडाउन सबके लिए है. इसलिए सबों को इसका पालन करना चाहिए. उन्होंने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि नवगछिया में विधायक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है.
कंटेनमेंट जोन समाप्त होने के बाद हटाया गया बैरिकेडिंग
कंटेनमेंट जोंस समाप्त होने के बाद बुधवार को देर शाम नवगछिया नगर पंचायत द्वारा स्टेशन रोड सहित विभिन्न जगहों की बैरिकेडिंग हटा ली गई है.

