नवगछिया। जिला ताइक्वांडो संघ के मीडिया प्रभारी सह कोच विकास चौरसिया ने बताया कि विश्व ताइक्वांडो दिवस के अवसर पर 4 सितम्बर को भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में ताइक्वांडो जूनियर स्पीड किक प्रतियोगिता का आयोजन ताइक्वांडो हॉल नवगछिया में किया जाएगा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 160
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक घनश्याम प्रसाद (राष्ट्रीय रेफरी) होंगे। ताइक्वांडो संघ के मणिश्याम कुमार, जेम्स, मो. नाजिम, अमित कुमार को तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रतियोगिता में जिला ताइक्वांडो संघ से रजिस्टर्ड खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
