नारायणपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में छात्र-छात्राओं द्वारा शुक्रवार को भी पौधरोपण किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा विद्यालय से नगरपारा मंदिर तक जागरूकता के लिए प्रभातफेरी निकाली गयी। उप प्राचार्य ओपी कुमार ने बताया कि नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारत के सभी छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा देने के लक्ष्य से बनायी गयी है।

यह नीति छात्रों की संज्ञानात्मक क्षमताओं, समस्या-समाधान, दृष्टिकोण को उजागर करने का प्रयास है। शिक्षक बीसी झा ने कहा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य भारत के युवाओं को समावेशी और समान गुणवत्ता वाली शिक्षा सुनिश्चित करना है।

एनईपी 2020 पर सभी शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति में सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। जिसमें उप-प्राचार्य और शिक्षक एके वर्मा, बीसी झा, केए कुजुर, सरिता वर्मा, डीके सिंह, नैंसी मिश्रा, पवन कुमार सिंह, रागनी सिंह, उमेश कुमार आदि के साथ ही छात्र-छात्राओं की भागीदारी रही।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *