खरिक : शॉट-सर्किट से बहत्तरा गांव निवासी रिटायर्ड जेल पुलिस के घर में आग लग गई। इस घटना में घर में रखे फ्रिज, टीवी, फर्नीचर, कपड़े सहित सभी सामान जल गए। रिटायर्ड जेल पुलिस रणवीर मंडल ने बताया कि इस घटना में करीब ढाई लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

Whatsapp group Join

घर में आग तब लगी जब घर के सभी सदस्य दोपहर में दरवाजे पर बैठ बातचीत कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व जिला पार्षद विजय कुमार मंडल, सरपंच पुत्र ऋषि कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी स्थानीय अफसरों को दी।

करीब आधे घंटे बाद दमकल टीम पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत से दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि रिटायर्ड जेल पुलिस रणवीर मंडल, उनके दोनों पुत्र अंकुश कुमार व पंकज कुमार एक ही बिल्डिंग में बने अटैच कमरे में रहते थे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *