बिहपुर । पीटीईसी नगरपारा के प्रशिक्षु शिक्षकों के भोजन में कीड़ा मिलने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि इस वायरल फोटो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। एजुकेशन ऑफ बिहार के नाम से फेसबुक अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए भोजन से अलग थाली के बगल में उस कीड़ा को रखकर गोल घेरे में दिखाया गया है।

फोटो और मैसेज शेयर करने वाले ने लिखा है कि एफएलएन प्रशिक्षण केंद्र नगरपारा भागलपुर के भोजन में कीड़ा। वायरल फोटो के अनुसार यह कीड़ा नगरपारा के पीटीईसी में ही मिला है या नहीं यह जांच का विषय है। परंतु पीटीईसी नगरपारा हमेशा विवादों में रहता है।

लगातार इसकी शिकायत मिलती रहती है। इस वायरल फोटो और कमेंट के बारे में प्राचार्य डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि वायरल फोटो पीटीईसी नगरपारा का नहीं है। किसी ने दुष्प्रचार करने के लिए इसे शेयर किया है। मौखिक अथवा लिखित शिकायत इस बारे में मिलेगी तो इस पर जांच के बाद कार्रवाई होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *