नवगछिया सहित भागलपुर और बांका में रविवार की सुबह 10:39 बजे भूकंप आया। घर में बैठे लोग भूकंप का हल्का झटका महसूस किये तो घबड़ाकर बाहर निकल आये। यह झटका भागलपुर जिले में हर जगह महसूस हुआ। लोग भूकंप आने की जानकारी फोन से दूरस्थ अपने परिचितों से पूछते रहे। हालांकि रविवार का दिन होने के कारण ज्यादातर स्कूल-कॉलेज व कार्यालय आदि बंद होने के कारण अफरातफरी का माहौल कम ही रहा।
Total Downloads: 112
रिएक्टर पैमाने पर 4.8 रही भूकंप की तीव्रता
कृषि विश्वविद्यालय सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार के मुताबिक, रविवार की सुबह 10:39 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.8 मापी गयी। भूकंप का केंद्र पश्चिम बंगाल का बांकुड़ा जिला रहा। भूकंप की गहराई दस किमी थी।

कहीं से कोई जान माल के नुकसान नहीं
बांका के कुछ क्षेत्रों में सुबह भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। करीब दो से 3 सेकंड तक भूकंप का झटका रहा। कहीं से कोई जान माल के नुकसान नहीं है। बेलहर, कटोरिया, चांदन एवं बांका शहर में करीब 2 से 3 सेकंड तक भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किये।
*बिहार और झारखंड में आए भूकंप के झटके:*

बिहार और झारखंड में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। झटके महसूस होने के बाद लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल गए। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार बिहार के बांका व भागलपुर के कुछ क्षेत्रों में दो से तीन सेकेंड के लिए भूकंप के झटके महसूस हुए।
झारखंड के धनबाद में भी झटके महसूस हुए। इसके अलावा निकोबार द्वीप पर आज सुबह सात बजकर 49 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिचटर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 आंकी गई।

