बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए है. सुबह आई अचानक तेज झटके से लोगों में अफरा तफरी मच गई. लोग घरों से निकलकर सड़कों पर जमा हो गए.

LIVE UPDATE

भूकंप का केंद्र असम का कोकराझार.
भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई है.
फिलहाल जान-माल के नुकसान की खबर नहीं.
किसी तरह के नुकसान की कोई आशंका नहीं.
बांका जिला और उसके आसपास भी महसूस किए गए भूकंप के झटके.
सहरसा, मुंगेर और बाढ़ में भूकंप से दहशत में लोग.
नवगछिया सहित भागलपुर के अन्य जिलों में भी भूकंप की वजह से घरों से बाहर निकले लोग.
सहरसा में भी भूकंप से सड़कों पर उतरे लोग.
अपने दफ्तर और घरों से बाहर निकलो लोग.

पटना में लगे भूकंप के झटके
भागलपुर में भी महसूस किए गए भूकंप का झटके
किशनगंज में भी लोगों ने महसूस किए भूकंप के झटके
गया में लोग घरों से बाहर निकले, अफरातफरी
पूर्णिया में अफरातफरी का माहौल, दहशत में लोग
अररिया में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके
बेगूसराय में विद्युत भवन समेत तमाम बड़ी बिल्डिंग से लोग सड़क पर निकले

आपको बता दें कि सुबह 10 बजकर 22 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गए. मौसम विभाग ने भी भूकंप के झटकों की पुष्टि की है. हालांकि इसकी तीव्रता काफी कम थी. तकरीबन 15 सेकेंड तक लोगों ने ये झटके महसूस किए. जिसके बाद वो अपने घरों से बाहर निकल आए.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *