नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के पुआरी टोला पकरा में ठाकुरबाड़ी के पास सांड ने पटक कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पकरा पुआरी टोला निवासी सुबोध सिंह (60) है। घायल के पुत्र नीरज ने घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल का इलाज किया। पैर में सूजन होने के वजह से उसे मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। पुत्र ने बताया कि सुबोध सिंह को जनवरी माह में भी सांड ने पटककर घायल किया था।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
