नवगछिया । ढोलब्जजा थाना क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ज्योतिष साह, शयाम सुंदर कुमार शर्मा, नीतीश कुमार शर्मा, देवानंद कुमार उर्फ दिवानी शर्मा को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि नवगछिया महिला थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि इन सभी अभियुक्तों के ऊपर आईटी एक्ट के तहत भी मामला चलेगा क्योंकि जिस तरह से उन्होंने महिला के साथ गलत किया है। वह काफी गंभीर है।

सभी तथ्यों के अनुसंधान के बाद विशेष टीम के द्वारा एफएसएल टीम का रिपोर्ट भी जल्द आएगा। जिससे कि स्पीडी ट्रायल में सहायता मिल पाए हम लोगों के पास अभियुक्त के विरुद्ध काफी साक्ष्य बरामद हो चुका है और साक्ष्य बरामद करने का प्रयास कर रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *