बिहपुर। मड़वा में रूपेश कुमार रूप के आवास पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहपुर विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र की अध्यक्षता में सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि मनायी। भाजपाइयों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि की।

इस अवसर पर बिहपुर विधायक कुमार शैलेंद्र ने कहा कि सुषमा स्वराज हमारी प्रेरणास्रोत हैं। हम उनके ही प्रेरणा से आगे बढ़ कर जन सेवा करते हैं। वहीं विधानसभा संयोजक दिनेश यादव ने कहा कि सुषमा स्वराज पूरे देश में महिला सशक्तीकरण की प्रेरणास्रोत थीं।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार रूप ने कहा कि सुषमा स्वराज का देश के नवनिर्माण में विदेश मंत्री के रूप में अहम योगदान रहा है। उनकी यादें अविस्मरणीय है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन कुमार चौधरी उर्फ चुन्नू, जिला महामंत्री संजय राय, गौरव, ब्रजेश, विक्की, मनीष समेत दर्जनों की संख्या कार्यकर्ता उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *