नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के मकंदपुर चौक स्थित होटल राज पैलेस में सेक्स रैकेट के मामले में गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार के आवेदन पर अनैतिक व्यापार अधिनियम के अंतर्गत होटल के मालिक संजय साह, प्रबंधक संतोष साह, चालक रंजीत कुमार, ग्राहक कुर्सेला चौक के चन्द्रभूषण कुमार व नवाबगंज कुर्सेला के अभिषेक कुमार पर मामला दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Whatsapp group Join

मामले के अनुसंधान का जिम्मा आदर्श थाना नवगछिया की महिला दारोगा पूनम कुमारी को दिया गया है. दोनों पीडिता का मैडिकल परीक्षण करवाया गया तथा शनिवार को न्यायायिक दंडाधिकारी के समक्ष धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाया जायेगा और न्यायालय के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार होटल को सील कर दिया गया है तथा होटल मालिक के अनुञप्ति प्राप्त हथियार को जप्त कर लिया गया है। होटल मालिक संजय की संपत्ति की जांच किये जाने की बार भी बताई गई।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *